Wednesday, June 24, 2026

Education, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह अब डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

Vice Chancellor of BBAU Central University, Prof. Sanjay Singh

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने     में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह(Prof. Sanjay Singh)को डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रुप में नियुक्त किया है। प्रो.संजय सिंह का डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यकाल फरवरी में समाप्त हो गया था, पर फिलहाल चार्ज कुलपति का चार्ज उन्हीं के पास हैं।

शनिवार को राजभवन से जारी किए गए आदेश में अगले 5 सालों के लिए डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. संजय सिंह (Prof. Sanjay Singh)बनाए गए हैं। डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति रहे राणा कृष्णपाल सिंह का कार्यकाल 1 फरवरी 2024 को पूरा हो गया था। 5 साल पहले उन्होंने 1 फरवरी 2019 को इस यूनिवर्सिटी के कुलपति का चार्ज लिया था। इस बीच अगला पूर्णकालिक कुलपति नियुक्त होने तक 22 फरवरी को मुख्यमंत्री की तरफ से प्रो. हिमांशु शेखर झा को कुलपति नामित किया गया था। इस बीच 2 मार्च को प्रो.संजय सिंह की नियुक्ति का आदेश राजभवन से जारी कर दिया गया। पुनर्वास विश्वविद्यालय के इससे  पहले कुलपति प्रो.निशीथ राय थे।

प्रो. संजय सिंह(Prof. Sanjay Singh) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आईआईटी में भी कार्यरत रहे हैं। डॉ. शकुंतला मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो.संजय सिंह पूर्व में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी के फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आईआईटी बीएचयू के बाद उन्हें बीएचयू के बाद उन्हें डॉ. भीमरॉव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के रुप में नियुक्त किया गया था।साल 2021 में प्रो. संजय सिंह के कार्यकाल के दौरान ही बीबीएयू ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा जारी की गई सूची में टॉप सौ  विश्वविद्यालयों में स्थान भी हासिल किया था।

 

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.