लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) को एक बड़ा झटका लगा है।वरिष्ठ विधायक तापस रॉय ( Tapas Roy )ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने से पहले उन्होंने संदेशखाली मुद्दे से निपटने के तरीके पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने इसी दौरान लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने के संकेत भी दिए थे।
विधानसभा में टीएमसी के डिप्टी चीफ ऑफ व्हिप ने पार्टी की आलोचना भी की। उन्होंने बताया कि जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब उनके आवास पर छापेमारी की, तब पार्टी उनके साथ नहीं थी। तापस रॉय ( Tapas Roy )ने कहा, “पार्टी की कार्यप्रणाली से निराश हूं। मैं पार्टी और सरकार के खिलाफ लगे इतने सारे भ्रष्टाचार के आरोपों से तंग आ गया था। दूसरी बात ये कि जिस तरह से संदेशखाली मुद्दे को संभाला गया, मैं उसका समर्थन नहीं करता हूं।”
टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष और ब्रत्य बसु उन्हें मनाने के लिए आज सुबह उनके आवास पर पहुंचे। उनका उत्तरी कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय से विवाद भी चल रहा था। तापस रॉय ( Tapas Roy )ने कहा, “मैं पिछले 25 वर्षों से पार्टी का एक ईमानदार नेता रहा हूं, लेकिन मुझे मेरा हक कभी नहीं मिला।” इस्तीफा के बाद जब उनसे भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फिलहाल इसपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
तापस रॉय ( Tapas Roy )बंगाल के बारानगर से TMC के विधायक हैं। वे 5 बार विधायक के रूप में चुने गए हैं। तापस बंगाल में योजना और सांख्यिकी राज्य मंत्री थे। उन्होंने कोलकाता नगर निगम के पार्षद के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वे छात्र नेता भी रह चुके हैं।
तृणमूल कांग्रेस को 3 दिन में ये दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने 1 मार्च को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वो प्रवक्ता और महासचिव के पद पर नहीं रहना चाहते। वो सिस्टम में फिट नहीं बैठ रहे हैं।
इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना बायो बदलकर सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार कर दिया। हालांकि कुणाल घोष ने कहा था कि वे पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ममता बनर्जी को अपना लीडर बताया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?