लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात ( Gujarat) पहुंचने से पहले कांग्रेस को वहां बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अर्जुन मोढवाडिया ( Arjun Modhwadia) ने पद और पार्टी से इस्तीफे का एलान किया है। करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाड़िया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।
विधानसभा कार्यालय ने बताया कि पोरबंदर के विधायक अर्जुन मोढवाडिया ( Arjun Modhwadia) ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद चौधरी ने मोढवाडिया का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। गौरतलब है कि मोढवाडिया के इस्तीफे के बाद अब गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 14 रह गई है।
निमंत्रण ठुकराने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज कर दिया…।
गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होंगे।डेर ने अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया और कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उन्हें कब पार्टी ने निलंबित कर दिया और घोषणा की कि वह मंगलवार को गांधीनगर में अपने राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ में भाजपा में शामिल होंगे।
डेर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण पार्टी नेताओं का अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा नहीं करने का निर्णय था। 46 वर्षीय पूर्व विधायक ने दावा किया कि यह उनकी “घर वापसी” होगी क्योंकि वह अतीत में भाजपा के साथ थे और जब वह छोटे थे तो उन्होंने इसके लिए बड़े पैमाने पर काम किया था।
Gujarat Congress leader Arjun Modhwadia resigns from the Congress party.
His letter to party chief Mallikarjun Kharge reads, “…Prabhu Ram is not just Pujaniya to Hindus, but he is the Aastha of Bharat. Declining the invitation to witness pran pratishtha mahotsav has hurt the… pic.twitter.com/jHCpn6nOD1
— ANI (@ANI) March 4, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?