लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया। मंगलवार को 4 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सभी को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। नए मंत्रियों में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान, साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और रालोद के दलित चेहरे अनिल कुमार हैं।
जिन 4 चेहरों को शपथ दिलाई है। इनमें 3 दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं। राजभर 9 महीने पहले सपा छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे। दारा सिंह चौहान भी सपा से भाजपा में आए हैं। एनडीए से गठबंधन के बाद रालोद विधायक अनिल कुमार को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके अलावा, 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले भाजपा विधायक अनिल शर्मा को भी जगह मिली है।
योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) कैबिनेट में कुल 52 मंत्री थे। अब यह संख्या बढ़कर 56 हो गई। सरकार में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अभी भी 4 मंत्रियों की जगह खाली है। नए मंत्रियों के बाद योगी सरकार में अब 22 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं।
इस मौके पर भी सभी नये मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कहा कि मैं और मेरा परिवार प्रधान मंत्री जी को धन्यवाद देता है। हमारे पिताजी ने जो संघर्ष किया आपके सामने वो आज दिखाई देगा। हम छोटे और गरीब परिवार से निकल कर के आज यहां तक पहुंचे हैं। हम देश की जनता और वंचित वर्ग राजभर की लड़ाई सड़क से सदन तक करते रहे हैं।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। आज उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे और प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई!पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय…
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 5, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?