मेटा ( Meta )का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया। इस दौरान फेसबुक ( Facebook ) , इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया। इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है। हालांकि व्हाट्सएप पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है। मेटा ( Meta )के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्वीट किया कि हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम अभी इस पर काम कर रहे हैं।
हालांकि, कुछ आईफोन यूजर्स को यह समस्या नहीं आ रही है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram डाउन हो गया।इससे जुड़े कई ट्वीट्स यूजर ने एक्स अकाउंट पर किए हैं। इसमें कहा गया है कि मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर फीड लोड नहीं हो रही है। यूजर्स के साथ ऐसा क्यों हो रहा है इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे। मेटा के डाउन होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई है। इस बीच, एक्स ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। एक्स ने लिखा लोग एक्स की ओर क्यों दौड़ रहे हैं…हम जानते हैं कि आप सब यहाँ क्यों हैं।
यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐप्स लोड करने, मैसेज भेजने और अपनी फीड को रीफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार, फेसबुक पर 300,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 20,000 से अधिक लोगों ने रिपोर्ट की है। कई यूजर्स के फेसबुक अकाउंट अपने आप ही लॉग आउट हो गए हैं और समस्या के कारण वे इसे लॉग इन भी नहीं कर पाए।डाउनडिटेक्टर अपने प्लेटफार्म पर यूजर्स द्वारा सबमिट की गई समस्याओ सहित कई स्रोतों से रिपोर्ट करके समस्या को ट्रैक करता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?