रियाद जाने वाली इंडिगो के एक विमान में यात्री द्वारा बीड़ी पीने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यात्री को मुंबई ( Mumbai) एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान शौचालय के अंदर कथित तौर पर बीड़ी पीने की इस घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी कर दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद फकरुद्दीन मोहम्मद अम्मुरुद्दीन के रूप में हुई है। आरोपी कनेक्टिंग फ्लाइट से रियाद जा रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई इस घटना का पता तब चला जब क्रू मेंबर्स ने शौचालय के अंदर हवा में धुआं देखा। इसके बाद मुंबई ( Mumbai)एयरपोर्ट पर उसे सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। जहां अम्मुरुद्दीन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और विमान अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मुंबई ( Mumbai)एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अमरुद्दीन ने बताया कि वह सऊदी अरब की राजधानी में मजदूर के रूप में काम करता है। इस यात्रा के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर वह अपनी पैंट की जेब में बीड़ी और लाइटर छिपाकर लाया था। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
Man Lights Beedi On Riyadh-Bound IndiGo Flight, Arrested At Mumbai Airport https://t.co/VJUEepYfWQ pic.twitter.com/p86qqJfFT7
— NDTV (@ndtv) March 5, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?