प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में संदेशखाली ( Sandeshkhali) की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने प्रधानमंत्री को आपबीती सुनाई और प्रधानमंत्री मोदी ने संयम के साथ पीड़िताओं की बात सुनी। पीड़ित महिलाएं पीएम मोदी से मिलकर भावुक हो गईं क्योंकि एक पिता की तरह प्रधानमंत्री ने पीड़ित महिलाओं के दर्द को समझा और ध्यान से उनकी व्यथा सुनी।
बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी बंगाल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक रैली को संबोधित किया। संदेशखाली ( Sandeshkhali) भी बशीरहाट के तहत ही आता है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं के समूह से मुलाकात की। पीड़ित महिलाओं ने भावुक होकर प्रधानमंत्री को अपने ऊपर हुए जुल्म की दास्तां सुनाई, जिसे पीएम मोदी ने बड़े ध्यान और संयम से सुना। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के दर्द को समझा और उन्हें ढांढस बंधाया। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में भाजपा की नारी शक्ति अभिनंदन रैली में शामिल हुए। रैली में 85 किलोमीटर दूर से संदेशखाली की महिलाएं भी शामिल होने पहुंची थीं।प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान भी राज्य की टीएमसी सरकार पर निशाना साधा और संदेशखाली ( Sandeshkhali) की घटना पर कहा कि बंगाल की ये भूमि नारीशक्ति की बहुत बड़ी प्रेरणा केंद्र रही है, लेकिन इसी धरती पर टीएमसी के राज में नारीशक्ति के खिलाफ घोर पाप हुआ। संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ, उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा, लेकिन टीएमसी सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। टीएमसी सरकार महिलाओं के गुनहगारों को बचाने में पूरी शक्ति लगा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक सीमित नहीं रहने वाला। तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली टीएमसी सरकार कभी भी बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने जा रहीं संदेशखाली ( Sandeshkhali) की महिलाओं की कुछ बसों को सुरक्षा कारण बता कर बंगाल पुलिस ने बीच में कई बार रोका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी ने इन महिलाओं को रैली में लाने के लिए जिन बसों का इंतजाम किया था उन्हें 80 किलोमीटर के रास्ते में कई बार रोका गया। सबसे पहले इन्हें न्यू टाउन के बिश्व बांगला गेट पर फिर उसके बाद एयरपोर्ट गेट-1 पर रोका गया। इन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल बताकर रोका गया जबकि अन्य वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस इन महिलाओं को रैली में पहुंचने से रोकना चाहती थी।
Memorable moments from the Kolkata Metro. I bow to the Jan Shakti and will keep serving them with renewed vigour. pic.twitter.com/dfFW7MhhsM
— Narendra Modi (@narendramodi) March 6, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?