छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। नक्सलियों ने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग( Kailash Nag )को अगवा कर लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली। मामला जांगला थाना क्षेत्र के कोटामेट्टा का है।भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियों ने तालाब निर्माण में लगी जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया है।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि, थाने से करीब 12 किमी दूर भुर्रीपानी में वन विभाग की ओर से तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी JCB में आग लगा और मालिक कैलाश नाग( Kailash Nag ) (40) की हत्या कर दी।
नक्सलियों ने हत्या के बाद लाश को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंका और वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में सर्चिंग जारी है। नक्सली लगातार प्रदेश में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं।
बीजापुर में भाजपा नेता कैलाश नाग( Kailash Nag )की हत्या की 5 दिन में यह दूसरी वारदात है। शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर मार दिया था। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे।
इससे पहले 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की हत्या कर दी थी। साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने मंदिर से लौट रहे कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया था। बस्तर में एक साल के अंदर 10 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?