बरेली( Bareilly ) के सिरौली में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के कॉन्स्टेबल अरुण यादव (Constable Arun Yadav) ने राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की मौत की सूचना पर एसपी देहात मानुष पारीक और सीओ भी मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अरुण यादव ( Arun Yadav)ग्राम फौलादपुर थाना धनौरा जनपद अमरोहा( Amroha ) के निवासी थे। उनकी तैनाती बरेली( Bareilly ) के थाना सिरौली में थी, शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद अपने कमरे में जाकर पहले अपना मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया, उसके बाद इंसास राइफल से अपने सिर में गोली मारकर जान दे दी।
थाने के पुलिसकर्मियों के अनुसार, अरुण ( Arun Yadav)की महाशिवरात्रि को लेकर गुलड़िया स्थित गौरी शंकर शिव मंदिर में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी करने के बाद वह थाने वापस लौटा और अचानक से गोली मार ली। अरुण ने गोली क्यों मारी, इसकी जांच में पुलिस जुटी है।बताया जा रहा है कि सिपाही हाल में ही हटाए गए इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य की हमराही में तैनात था। बीते दिन ही राजेश का स्थानांतरण हुआ है।
घटना की जानकारी पर एसपी देहात मानुष पारीक, व सीओ भी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने कांस्टेबल के परिवार को घटना की जानकारी दी है।
बरेली( Bareilly ) पुलिस का कहना है कि अरुण ( Arun Yadav)2018 बैच का सिपाही था। जिसकी बीते साल ही शादी हुई थी। पुलिस की जांच में आया कि वह मम्मी से ज्यादा बात करता था। इस पर साथी कई बार कह देते थे कि पत्नी से भी बात कर लिया कर। अरुण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?