पाकिस्तान ( Pakistan ) पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ( Asif Ali Zardari ) शनिवार को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में विजयी घोषित किए गए। दूसरी बार देश का सर्वोच्च पद संभालने जा रहे जरदारी इससे पहले 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं।
व्यवसायी से राजनेता बने आसिफ अली जरदारी( Asif Ali Zardari ) पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं। निवर्तमान राष्ट्रपति डा. आरिफ अल्वी का स्थान लेने जा रहे जरदारी रविवार को शपथ ले सकते हैं।
भ्रष्टाचार, बैंक फ्रॉड, किडनैपिंग और हत्या के आरोपों में जरदारी ने करीब साढ़े 8 साल जेल की सजा काटी है। बेनजीर ने अपनी राजनीतिक वसीयत में जरदारी को पार्टी नेता के रूप में अपना उत्तराधिकारी नामित किया था।
पाकिस्तान संविधान के प्रविधानों के अनुसार, नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय असेंबली के नवर्निवाचित सदस्यों ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। पीपीपी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के संयुक्त उम्मीदवार 68 वर्षीय आसिफ अली जरदारी( Asif Ali Zardari ) को नेशनल असेंबली और सीनेट में 255 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के प्रत्याशी 75 वर्षीय महमूद खान अचकजई को 119 मत मिले।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी( Asif Ali Zardari ) को राष्ट्रपति चुनाव में उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सभी प्रांतीय और राष्ट्रीय विधायकों के निर्वाचित सदस्यों ने सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जरदारी राष्ट्रपति के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां अच्छे तरीके से निभाएंगे और केंद्र की ताकत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानमंत्री शहबाज ने पाकिस्तान की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लेते हुए कहा, “राष्ट्रपति के रूप में जरदारी का चुना जाना लोकतांत्रिक मूल्यों की निरंतरता है।”
सिंध के एक जमींदार हकीम अली जरदारी के बेटे आसिफ अली जरदारी( Asif Ali Zardari ) 1987 में बेनजीर भुट्टो से शादी के बाद चर्चा में तब आए, जब 1988 में चुनाव के बाद उनकी पत्नी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनीं। लेकिन, 1990 में राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान ने भुट्टो की सरकार को बर्खास्त कर दिया था। तब भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल होने के कारण जरदारी की व्यापक रूप से आलोचना की गई थी। माना गया था कि भुट्टो सरकार के बर्खास्त होने की वजह आसिफ अली जरदारी की करतूतें थीं। 1993 में जब बेनजीर भुट्टो दोबारा प्रभानमंत्री चुनी गईं, तो जरदारी ने संघीय निवेश मंत्री और पाकिस्तान पर्यावरण संरक्षण परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?