आगरा (Agra )के थाना न्यू आगरा के अंतर्गत नगला पदी में शादी के नौवें दिन ही युवकअंकुश भारद्वाज( Ankush Bhardwaj ) ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। दुल्हन मायके गई हुई थी। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। नव विवाहिता दुल्हन भी वापस ससुराल आ गई। युवक ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा है।
नगला पदी के रहने वाले अंकुश भारद्वाज ( Ankush Bhardwaj )ने शनिवार रात को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अंकुश की शादी आठ मार्च को हुई थी। उसकी नई नवेली दुल्हन विदा होकर मायके में गई थी। सुबह-सुबह परिवार के लोगों ने जब अंकुश का शव फंदे पर लटका देखा तो चीत्कार मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगला पदी के कालीमंदिर दुर्गा गली के रहने वाले अंकुश भारद्वाज ( Ankush Bhardwaj )संजय प्लेस स्थित सांख्यिकी विभाग में संविदा कर्मी थे। उनका विवाह धूमधाम से आठ मार्च को टेढ़ी बगिया की रहने वाली सोनिया से हुआ था। शादी के बाद रस्मों के अनुसार शनिवार को सोनिया के स्वजन उसे विदा करवा कर मायके ले गए थे।
शनिवार रात दोस्तों के साथ मोहल्ले में बातचीत के बाद अंकुश घर पहुंचा था। भोजन के बाद तीसरी मंजिल पर कमरे में सोने के लिए गया था। सुबह कमरे से बाहर न आने पर स्वजन ने जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा सिर्फ भिड़ा हुआ था। अंदर जाने पर अंकुश का शव लटका देखकर स्वजन की चीख निकल गई।
फिलहाल स्वजन अंकुश भारद्वाज ( Ankush Bhardwaj ) की आत्महत्या की वजह नहीं बता रहे हैं। शव के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। एसीपी अरीब अहमद के अनुसार मृतक के मोबाइल की डिटेल ली जा रही है। स्वजन से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?