चुनाव तारीखों के एलान के बाद प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के पलनाडु में एनडीए गठबंधन की पहली रैली में शिरकत की। खास बात यह है कि इस रैली में पीएम मोदी के साथ ही एनडीए में शामिल टीडीपी के चीफ चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल में बड़े निर्णय लिए जाएंगे। विकसित भारत के लिए इस बार एनडीए 400 पार जाएगी।’ उन्होंने कहा कि ‘आंध्र प्रदेश को शिक्षा का केन्द्र बनाया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का एक ही एजेंडा है ‘गठबंधन के लोगों को इस्तेमाल करो और फेंक दो।’ उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने भले ही INDI गठबंधन बना लिया हो, लेकिन उनकी सोच वही है।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि देश कह रहा है ‘अबकी बार 400 पार’। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारे सहयोगी लगातार बढ़ रहे हैं। एनडीए की ताकत बढ़ रही है। चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण लंबे समय से आपके अधिकारों और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि आंध्र प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए जनता को एनडीए सांसदों और विधायकों को जिताना होगा। एनडीए के सभी सांसद और विधायक जनता के लिए बहुत मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आंध्र को शिक्षा का केन्द्र बनाएंगे। ये मोदी की गारंटी है।
Some more glimpses from Palnadu. It’s NDA all the way! pic.twitter.com/G3lxbmcnMf
— Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2024
Andhra Pradesh has decided two things:
Vote for NDA for progress.
Vote out YSRCP. pic.twitter.com/p4ID9C1FKK
— Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?