उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) जनपद में चंदौली से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board ) की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए शिक्षक और सिपाही के बीच विवाद के बाद शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नशे की हालत में सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिपाही भी उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए वाराणसी से शिक्षक के साथ ही आया था।
जानकारी के अनुसार वाराणसी से मूल्यांकन के लिए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार 14 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जिले के लिए चला था।शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जितेंद्र मौर्या और कृष्ण प्रताप के साथ वाहन से यूपी बोर्ड की कॉपियां प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमा कराने के लिए वाराणसी से 14 मार्च को निकले थे। सुरक्षा के मद्देनजर उनके साथ गारद के तौर पर उपनिरीक्षक नागेंद्र चौहान व मुख्य आरक्षी चंद्रप्रकाश को भेजा गया था। रास्ते में प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर में कॉपियां जमा कराते हुए 17 मार्च की रात मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।
कॉपियां एसडी इंटर कॉलेज में जमा करानी थी, लेकिन रात में कॉलेज का गेट बंद होने पर गाड़ी बाहर लगाकर रुके थे। मुख्य आरक्षी बार-बार तंबाकू मांग रहा था और किसी को आराम नहीं करने दे रहा था। इस पर धर्मेंद्र कुमार ने आपत्ति की तो उसने कार्बाइन से फायर झोंक दिया। नशे में धुत सिपाही ने कार्बाइन की पूरी मैगजीन शिक्षक पर खाली कर दी। उन्हें कई गोलियां लगीं।
इसकी सूचना मुजफ्फरनगर( Muzaffarnagar ) सिविल लाइन थाने को दी गई। सूचना के बाद पुलिस उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरक्षी को हिरासत में ले लिया। वहीं साथ गए गारद के पुलिसकर्मियों के हथियार अपने कब्जे में ले लिए।
घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पुलिस परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस का कहना रहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश ने अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार को गोली मार दी। वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार और संतोष कुमार एक पुलिस टीम के साथ 14 मार्च को चले थे। प्रयागराज, शहाजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर में कॉपियां उतारकर ये लोग देर रात में मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। एसडी इंटर कॉलेज का दरवाजा बंद होने के कारण गाड़ी में ही विश्राम कर रहे थे। गाड़ी में आगे ड्राइवर के साथ सब इंस्पेक्टर नागेंद्र चौहान और अध्यापक संतोष कुमार थे। पीछे मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश, अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार और दोनों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।
चंदौली के शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह की हैड कांस्टेबल द्वारा एसएसपी आवास के सामने कार्बाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग कर नृशंस हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश के शिक्षकों में आक्रोश फैल गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?