प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज 17 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को नौवां समन भेजा है। उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। शराब नीति घोटाला मामले में ईडी अरविंद केजरीवाल को अब तक 8 समन भेज चुकी है। हालांकि, वे एक बार भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं।इसके अलावा दिल्ली जब बोर्ड में हुई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।
पिछले समन पर पेश नहीं होने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल को शनिवार को जमानत मिली है। इससे पहले पिछसे साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 14 फरवरी और 22 फरवरी, 27 फरवरी को भी ईडी केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में कथित अनियमितता से जुड़े एक मामले में सीएम केजरीवाल को अलग से समन भेजा है। यह मामला भी दिल्ली शराब घोटाला की तरह मनी लॉन्ड्रिग से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 18 मार्च 2024 को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि ईडी की ओर से नए मामले में भेजा गया समन सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने का बैकअप प्लान है।
अदालत ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन पर पेश न होने पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर दो शिकायतों में जमानत दे दी।
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने कहा अपराध जमानती होने के कारण आरोपी अरविंद केजरीवाल को जमानत दी जाती है। अदालत ने ईडी को शिकायतों से संबंधित दस्तावेज केजरीवाल को सौंपने का भी निर्देश दिया। अदालत ने केजरीवाल की जमानत 15 हजार रुपये के निजी मुचलके व एक लाख रुपये के एक जमानत पर प्रदान की है। अदालत ने केजरीवाल को पेशी से भी छूट प्रदान करते हुए मामले की सुनवाई एक अप्रैल तय की है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष दो शिकायतें दायर की हैं, जिसमें मामले में उन्हें जारी किए गए कई समन को नजरअंदाज करने के लिए केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है।
Enforcement Directorate (ED) has issued the ninth summons to Delhi Chief Minister and Aam Aadmi Party (AAP) supremo Arvind Kejriwal in a money laundering probe related to irregularities in the Delhi Excise Policy 2021-22 case asking him to join the investigation on March 21.… pic.twitter.com/583sgBAbLo
— ANI (@ANI) March 17, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?