फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चाेपड़ा ( Priyanka Chopra ) बुधवार को अयोध्या( Ayodhya ) पहुंची और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे पहली बार अयोध्या पहुंची थीं। उन्होंने सपरिवार रामलला के दर्शन-पूजन किए। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ एयरपोर्ट पर उतरीं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गईं। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से रामलला के दरबार में पहुंची। करीब 20 मिनट तक रामलला के दर्शन-पूजन किए।साथ में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी थीं।
इस दौरान प्रियंका चाेपड़ा ( Priyanka Chopra ) भावुक नजर आईं, कहा कि रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। अयोध्या आना एक सुखद क्षण है। राममंदिर में पुजारी प्रदीप दास ने प्रियंका व उनके पति को रामनामा पहनाकर स्वागत किया। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने उन्हें रामलला का प्रसाद प्रदान किया।
प्रियंका ( Priyanka Chopra )ने राममंदिर परिसर में पति और बच्चे सहित सुरक्षाकर्मी और पुजारी के साथ फोटो शूट भी कराया। इस दौरान प्रियंका ने पीले रंग का सूट और निक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा था।प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
मालूम हो कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और बिजनेस व खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि तब प्रियंका इसमें शामिल नहीं हो पाई थीं। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत कई सितारे शामिल हुए थे।
#WATCH | Actor Priyanka Chopra Jonas arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh.
Her husband and singer Nick Jonas, and their daughter Maltie Marie Jonas are also with her. pic.twitter.com/cZLOxFnypE
— ANI (@ANI) March 20, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?