31 मार्च 2024 को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे। जिसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आरबीआई ने बताया, सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च को जनता के लिए खुले रहेंगे। भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियां(receipts ) और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च को लेनदेन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है, ताकि वित्त वर्ष 2023 में प्राप्तियां और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके।
भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने कहा है कि 31 मार्च को वित्त वर्ष की एनुअल क्लोजिंग होने के चलते सभी बैंक खुले रहेंगे। सभी बैंकों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि वित्त वर्ष के अंत तक होने वाले ट्रांजेक्शन उसी साल दर्ज होने चाहिए, इसलिए सभी बैंकों को काम करने को कहा गया है। शनिवार और रविवार को भी सभी बैंक खुले रहेंगे। इसके अलावा एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) ट्रांजेक्शन भी रात 12 बजे तक जारी रहेंगे। हालांकि इस दौरान सरकारी कामकाज होंगे।
साथ ही आरबीआई( RBI ) द्वारा बैंकों को कहा गया है कि 31 मार्च को सभी शाखाएं खुली रहेंगी। इस बात की जानकारी ग्राहकों को दें। बता दें, आरबीआई की एजेंसी बैंकों की लिस्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कई अन्य बैंकों का भी नाम शामिल है।
इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से 29 मार्च से 31 मार्च तक पड़ रहे लंबे वीकेंड को टैक्स से जुड़ा काम बकाया रहने के कारण रद्द कर दिया गया है। 29 मार्च को गुड फ्राइडे, 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार होने के कारण अवकाश था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि विभाग के बकाया कार्य को निपटाने के लिए सभी इनकम टैक्स ऑफिस को 29,30 और 31 मार्च को खुला रखा जाएगा।
All Agency Banks to remain open for public on March 31, 2024 (Sunday)https://t.co/7eI5CZtlh0
— ReserveBankOfIndia (@RBI) March 20, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?