बिहार (Bihar ) के सुपौल और मधुबनी जिले को जोड़ने के लिए कोसी नदी पर बन रहा देश के सबसे लंबे पुल( under-construction Bridge )का बड़ा हिस्सा (गार्डर) गिर गया। इसमें दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ से अधिक मजूदर घायल हो गये।एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।मृतक की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचगछिया निवासी विपिन यादव (27) के रूप में हुई है।
केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत देश के सबसे लंबे पुल( Bridge ) का निर्माण हो रहा है। परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। पुल निर्माण का काम ट्रांस रेल कंपनी करवा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर नहीं आए। लोगों का यह भी कहना है कि पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना और बाढ़ के कारण पुल निर्माण का समय बढ़ गया
एनएचएआई ने पुल( Bridge ) हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है। ब्रिज विशेषज्ञ एके श्रीवास्तव, महेश टंडन और जीएल वर्मा दुर्घटना के कारणों एवं ब्रिज के आकलन करने के लिए मौके पर भेजा है।बिहार राज्य के मधुबनी एवं सुपौल जिले में भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर 10.2 कि.मी. लम्बे पुल का निर्माण चल रहा है, जिसमें कुल 170 स्पैन हैं। प्रत्येक स्पैन की लम्बाई लगभग 60 मीटर है (भेजा की तरफ से पिलर संख्या 1 एवं बकौर की तरफ से पिलर संख्या 171 है)। मेसर्स गैमन इंजीनियरस एवं कान्ट्रैक्टर प्रा॰ लि॰ और मेसर्स ट्रान्सरेल लाइटिनिंग लिमिटेड द्वारा उक्त खण्ड का निर्माण किया जा रहा है।
इससे पहले पांच जून 2023 यानी पिछले साल भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल ( Bridge )एक बार फिर जमींदोज हो गया था। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया।
#WATCH | Supaul, Bihar: A part of an under-construction bridge collapsed near Maricha between Bheja-Bakaur. pic.twitter.com/NNVR5aQ5IZ
— ANI (@ANI) March 22, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?