दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 28 मार्च तक (6 दिन) की प्रवर्तन निदेशालय (ED) रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले 3 घंटे सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था।केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई दोपहर 2.15 बजे शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चली।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। अब 28 मार्च को दोपहर दो बजे कोर्ट में पेशी होगी। छह दिन की रिमांड पर भेजा गया है। इन छह दिनों तक केजरीवाल ईडी के लॉकअप में रहेंगे।
ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया। साथ ही दावा किया कि इस केस से जुड़े कई सारे इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाए गए। कई सारे फोन तोड़े गए हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। दो बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिए गए। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए इस्तेमाल हुआ।
उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एन संतोष हेगड़े ने शुक्रवार को कहा कि हमारा सिद्धांत था कि राजनीति से बाहर रहेंगे और राजनीति को स्वच्छ करने का प्रयास करेंगे, लेकिन फिर कुछ लोगों ने फैसला किया कि राजनीति में जाना चाहिए और इसे साफ करना चाहिए। मुझे लगता था कि ऐसा कभी सफलतापूर्वक नहीं किया जा सकता।
Delhi court remands CM Arvind Kejriwal on ED custody till 28 March in excise policy case. pic.twitter.com/sfqPHw2Oe8
— ANI (@ANI) March 22, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?