केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने दिल्ली शराब नीति घोटाले पर दोहरे रवैये को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की आलोचना की है। स्मृति ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल आज उनके परिवार के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं, जबकि पिछले साल उन्होंने तेलंगाना में कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं।
दिल्ली में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नेता स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने कहा कि राहुल एक ही विषय पर अलग-अलग तरीकों से पासा पलटते हैं। मेरे पास इसका प्रमाण है।राहुल गांधी ने दो जुलाई 2023 को तेलंगाना में कहा था कि केसीआर भी भ्रष्ट हैं। शराब घोटाला हुआ है और ये बात सभी जांच एजेंसियों को पता है। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा को शराब घोटाले में केसीआर की बेटी के. कविता की संलिप्तता की जानकारी है। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।स्मृति ईरानी ने सवाल किया कि कौन से राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, तेलंगाना या दिल्ली वाले?
स्मृति इरानी ( Smriti Irani)ने कहा- कांग्रेस ने 3 जून, 2022 को दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर शराब घोटाले की जानकारी दी थी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि आप ने गोवा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल किया।केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि कौन से राहुल सच बोल रहे हैं? तेलंगाना वाले राहुल या आज वाले राहुल? कौन सी कांग्रेस सच बोल रही है? पहले वाली या आज जो हम देख रहे हैं?
स्मृति ( Smriti Irani)ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार (22 मार्च) को कोर्ट में रखे गए शराब घोटाले से जुड़े डिटेल्स की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा- एक संवैधानिक पद पर बैठकर ईमानदारी की दुहाई देने वाला इंसान प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके कैसे भ्रष्टाचार करता है, आज हमें अरविंद केजरीवाल के कर्मों से इसकी जानकारी मिली।
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, कोर्ट में जब शराब घोटाले से जुड़े तथ्य रखे गए तो केजरीवाल के वकीलों ने इसका विरोध नहीं किया। कोर्ट में बताया गया कि दिल्ली शराब नीति को विजय नायर के नेतृत्व में कुछ चुनिंदा शराब कारोबारियों ने तैयार किया था। विजय नायर को खुद केजरीवाल ने ही नियुक्त किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?