राजस्थान की राजधानी जयपुर ( Jaipur ) के पास बस्सी ( Bassi ) की शालीमार केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। 2 घायलों को एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया था, जहां इलाज दौरान अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक और व्यक्ति की रात में मौत हो गई।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। मरने वालों की पहचान मनोहर, हीरालाल, कृष्णलाल गुर्जर और गोकुल हरिजन के रूप में हुई है। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की पहचान नहीं हुई।
बस्सी ( Bassi ) की शालीमार केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना आज शाम करीब 6.30 बजे की है। यह आग बॉयलर फटने के कारण लगी थी। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल और रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। आग लगने के दौरान आसपास काम करने वाले पांच लोग सीधे बॉयलर के संपर्क में आए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।घायल कालूराम के दूसरे भाई बाबू लाल ने बताया- कंपनी का नाम शालीमार है। यह कंपनी डामर से रिलेटेड केमिकल तैयार करती है। फैक्ट्री में लगभग 50 लोग काम करते हैं।
मृतकों के परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी समझाइश कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मुआवजा और फैक्ट्री के मालिक पर कार्रवाई के बाद ही शव को उठाने दिया जाएगा।
जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा हमारी तरफ से पूरी तैयारी की है। घटना 2 घंटे पहले की है, ऐसे में जांच की जा रही है। बस्सी ( Bassi ) की फैक्ट्री में आग लगने की जो घटना हुई है, उसमें फैक्ट्री मालिक से लेकर जिस किसी भी व्यक्ति की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार के मुताबिक फैक्ट्री में आपातकाल परिस्थितियों से निपटने के लिए फायर सिस्टम का अभाव था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?