उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में शनिवार शाम मोबाइल में ब्लास्ट होने से एक घर में आग लग गई। हादसे में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। 4 बच्चों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, उनके मां-पिता की हालत गंभीर है। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी की है।
बबीता और जॉनी ने बच्चों को आग की लपटों से घिरा देखा तो उन्हें बचाने के लिए जान पर खेल गए। बच्चों को बचाने में वे खुद भी गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, परिवार के चारों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और कॉलोनी में भी मातम पसर गया है।
दरअसल, दो मोबाइल चार्ज पर लगे थे। चार्जर में शॉर्ट सर्किट के बाद मोबाइल जला, जिससे धीरे-धीरे फोम के गद्दे में आग पहुंच गई। फोम काफी दूर तक पिघल चुका था। बच्चे भी उसी बेड पर हल्की नींद में थे। उन्हें अब तक कुछ पता नहीं चला। इसी बीच मोबाइल में ब्लास्ट होता है और पिघले फोम बच्चों के शरीर पर चिपक जाते हैं। तुरंत बच्चे जलने लगे। ब्लास्ट की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे माता-पिता भी झुलस गए। आग की लपटों में किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
मेरठ ( Meerut)पुलिस के मुताबिक, मृतकों में कल्लू (5 साल), गोलू (7 साल), निहारिका (9 साल) और सारिका (12 साल) हैं। जबकि इनके पिता जॉनी मेरठ मेडिकल कॉलेज में और मां बबिता दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर हैं।
बेटी निहारिका और बेटे गोलू की रात 2 बजे मौत हुई। बड़ी बहन सारिका की सुबह 4 बजे और सुबह 10 बजे सबसे छोटे बेटे कल्लू ने भी दम तोड़ दिया। सभी का मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव के रहने वाले जॉनी अपनी पत्नी बबीता और चारों बच्चों के साथ मेरठ की जनता कॉलोनी में पप्पू के मकान में किराए पर रहता है। जॉनी दिहाड़ी मजदूर है। होली के चलते जॉनी शनिवार को घर पर ही था।
शाम को जॉनी, बबीता रसोई में होली के पकवान बना रहे थे। चारों बच्चे कमरे में थे। कमरे में ही मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। तभी चार्जर में शॉर्ट सर्किट के साथ मोबाइल में धमाका हुआ और कमरे में आग फैल गई।
कमरे में फोम का गद्दा था, जिसकी वजह से आग ने भयंकर रूप ले लिया। जिसके चलते बच्चे भाग नहीं पाए, वह आग की चपेट में आ गए। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग को बुझाना मुश्किल था, क्योंकि करंट फैलने का खतरा था। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी।
कमरे में लगी आग को देखकर मां बबीता ने चारों बच्चों को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते वह भी बुरी तरीके से झुलस गईं। पत्नी और बच्चों को बचाने दौड़ा पति भी आग की चपेट में आ गया। सभी घायलों को पहले एम्बुलेंस से फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ ( Meerut) मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
#UttarPradesh: Tragic accident in #Meerut. A house caught fire due to short circuit while charging a mobile. 3 children burnt to death, 3 in critical condition, admitted to #Delhi #AIIMS. pic.twitter.com/FaziyNaYWc
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) March 24, 2024


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा