भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।पश्चिम बंगाल में भाजपा ने संदेशखाली केस की पीड़ित को टिकट दिया है। इसी पीड़ित ने मामले को उठाया था, जिसके बाद शेख शाहजहां के करीबी ने थप्पड़ मारा था।
भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने उत्तर प्रदेश में 13 लोक सभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। इनमें सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बदायूं आदि सीटें शामिल हैं।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उतारा गया है। वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने बिहार के 17 उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने नवादा से विवेक ठाकुर तो बेगूसराय से गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है। वहीं, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती को एक बार फिर पाटलिपुत्र सीट से रामकृपाल यादव टक्कर देंगे।
बक्सर सीट से अश्विनी चौबे का नाम कटा है और उनकी जगह मिथिलेश तिवारी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट इस बार कट गया है और उनकी जगह राज भूषण निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सासाराम सीट से छेदी पासवान का नाम कटा है और उनकी जगह पार्टी ने शिवेश राम पर भरोसा जताया है।
The BJP Central Election Committee has decided on the following names for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of Sikkim. pic.twitter.com/wxlxDu3Lk3
— BJP (@BJP4India) March 24, 2024
The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party has decided on the following names for the upcoming General Elections to the Lok Sabha. Here is the fifth list. (2/3) pic.twitter.com/vA0hOQH4PV
— BJP (@BJP4India) March 24, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?