आगरा (Agra ) में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर टप्पेबाजों ने जयपुर ( Jaipur ) के सराफ के कर्मचारी से 13 लाख रुपये का सोना और रुपये लूट लिए। कर्मचारी ट्रेन से कोलकाता से जयपुर जा रहा था। आगरा कैंट स्टेशन पर दो लोगों ने सीट पर आकर वारदात की। पीड़ित सराफ दो महीने तक विभागीय कार्रवाई समझता रहा। पर, किसी विभाग से चेकिंग की बात सामने नहीं आने पर पुलिस उपायुक्त से शिकायत की।
आगरा (Agra ) के थाना शाहगंज में केस दर्ज किया गया है। पटेल नगर, जयपुर निवासी मनीष सोनी की मंसा ज्वेलर्स के नाम से सोने के जेवरात की फर्म है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फर्म में माधोपुर निवासी प्रदीप सिंह कर्मचारी है। दो महीने पहले उसे 200 ग्राम 640 मिलीग्राम सोना देकर उसे कोलकाता भेजा था। मगर, वहां पर काम नहीं बना।
उसे लौटकर आना पड़ा। 18 जनवरी को वो सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस से जयपुर आ रहा था। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची थी। तभी दो व्यक्ति सीट पर आए। खुद को पुलिस अधिकारी बताने लगे। एक ने अपना नाम प्रेम सिंह जादौन बताया।
फर्म संचालक ने दो महीने तक पता किया।आगरा (Agra ) में कई विभागों से जानकारी ली। पहले उन्हें लग रहा था कि किसी विभाग ने कार्रवाई की है। विभागों से कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर शिकायत की। मामले में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना शाहगंज पुलिस विवेचना कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?