आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ( Rajya Sabha MP Sanjay Singh) 6 महीने बाद आज रात तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए। जेल से निकलकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद वह सीधे अरविंद केजरीवाल के घर गए। संजय ने अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की, उनके पैर छुए।
इसके बाद संजय ( Sanjay Singh) आप पार्टी के ऑफिस पहुंचे। यहां गोपाल राय ने संजय को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। फिर संजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई थी।संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सिक्योरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी ने 2 लाख का बॉन्ड भरा।
कोर्ट ने संजय सिंह ( Sanjay Singh) की जमानत के लिए तीन शर्तें रखीं। पहला- वे जेल से बाहर जाकर आबकारी नीति केस से जुड़ी कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। दूसरा- अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे। दिल्ली से बाहर जाने पर जांच एजेंसी को बताएंगे और अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगे।
संजय सिंह( Sanjay Singh) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- मैं कहना चाहता हूं कि AAP का जन्म आंदोलन की कोख से हुआ है। हम किसी से नहीं डरते। हम तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। हमारे कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार हैं। केजरीवाल, सिसोदिया, सत्येंद्र जैन का क्या गुनाह है।रिहाई के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष करने का समय है।
यह जश्न का नहीं, जंग का समय है. सभी देशभक्त कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहें. हमारे क्रांतिकारी साथी @ArvindKejriwal, @msisodia, और @SatyendarJain जेल में हैं. जेल के ताले टूटेंगे, हमारे साथी छूटेंगे!
अरविन्द केजरीवाल ज़िन्दाबाद!!!
आम आदमी पार्टी ज़िन्दाबाद!!!
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 3, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?