तेलंगाना ( Telangana ) के संगारेड्डी (Sangareddy )जिले में बुधवार को एक फार्मास्युटिकल कंपनी के संयंत्र में रासायनिक रिएक्टर में विस्फोट की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 16 अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के हथनूर मंडल के चंदापुर गांव में स्थित एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की फैक्ट्री में शाम करीब पांच बजे विस्फोट हुआ और इससे आग लग गई। मृतकों में फर्म के निदेशक भी शामिल हैं। संयंत्र हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 40 किमी दूर स्थित है।स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट के समय इमारत में 50 लोग मौजूद थे।
बताया कि (Sangareddy )जिले में फार्मा इकाई के परिसर में फैली आग पर बाद में काबू पा लिया गया। घटना में घायल हुए 16 अन्य लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पीड़ित अलग-अलग राज्यों से हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने (Sangareddy )जिले की फैक्ट्री में हुई आग दुर्घटना की समीक्षा की है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को समझाया कि आग रिएक्टर फटने से लगी है। सीएम ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को तुरंत बचाव कार्य तेज कर आग पर काबू पाने का आदेश दिया। उन्होंने जिला अधिकारियों को दुर्घटना में घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और राज्य प्रशासन को पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अपनी मशीनरी जुटाने का निर्देश दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?