कांग्रेस( Congress ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ( Gourav Vallabh )गुरुवार 4 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर इस्तीफा दिया था।
गौरव ( Gourav Vallabh )ने खड़गे से कहा था कि वे न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकते हैं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। इसी वजह से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
24 घंटे के अंदर कांग्रेस के 3 कद्दावर लोगों ने पार्टी छोड़ दी। बुधवार शाम को बॉक्सर विजेंदर सिंह ने फिर देर रात पूर्व सांसद संजय निरुपम और अब गौरव ने।कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गौरव वल्लभ ( Gourav Vallabh )को उदयपुर सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वे भाजपा के ताराचंद जैन से 32 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखते हुए गौरव ( Gourav Vallabh )ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से पार्टी के स्टैंड से असहज महसूस कर रहा हूं। जब मैंने कांग्रेस पार्टी जॉइन की तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। वहां सभी के आइडिया की कद्र होती है, लेकिन ऐसा नहीं है।
हालांकि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने के पीछे कई कारण बताए। लेकिन इन कारणों में एक प्रमुख कारण पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं के बीच बातचीत की कमी और सीधे तौर पर संपर्क न होने का आरोप लगाया। गौरव वल्लभ ने अपने इस्तीफे में स्पष्ट उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी में बड़े नेताओं और जमीनी कार्यकताओं के बीच दूरियां बढ़ गईं हैं, जिसे खत्म करना अब बेहद कठिन लगता है। वल्लभ आगे भी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहते हैं कि बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए। अगर एक कार्यकर्ता अपने नेता को सीधे तौर पर सुझाव नहीं दे सकता, तो पार्टी के भीतर किसी भी तरह का सकारात्मक परिवर्तन नहीं हो सकता। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच में संवादहीनता का आरोप लगाया है।
कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा.मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता.इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहाहूं pic.twitter.com/Xp9nFO80I6
— Prof. Gourav Vallabh (@GouravVallabh) April 4, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?