पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के कूच बिहार( Cooch Behar ) की चुनावी सभा में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा- संदेशखाली के दोषियों को मोदी सजा दिलवाकर ही रहेगा। उनकी बाकी जिंदगी जेल में ही कटेगी।
प्रधानमंत्री ने संदेशखाली मामले को लेकर भी पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल ने ही नहीं बल्कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे टीएमसी सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो पश्चिम बंगाल सरकार के अत्याचार की पराकाष्ठा है।
जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )ने कहा कि ये पूरे देश का चुनाव है। ये देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का चुनाव है। इसलिए दिल्ली में कमजोर नहीं, मजबूत सरकार जरूरी है। आप बताइए, क्या देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना चाहिए या नहीं? हमें देश की सरकार, मजबूत सरकार और काम करने वाली सरकार बनानी है।
आजादी के बाद देश में 6-7 दशक में लोगों ने केंद्र में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत नेता है, बड़े फैसले लेने वाला नेता है। मैं विनम्रता से कहना चाहता हूं कि मोदी भारत की जनता-जनार्दन का सेवक है। मोदी बड़े फैसले लेता है, क्योंकि उसे 140 करोड़ भारतीयों के सपने पूरे करने हैं। इसलिए मोदी की गारंटी है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।
मोदी ने गरीब को हक दिया और गरीबों को लूटने वालों के खिलाफ बड़े फैसले लिए, ताकि देश भ्रष्टाचार मुक्त हो। मोदी ने बड़े फैसले लिए, ताकि देश आतंकवाद से मुक्त हो। मोदी ने बड़े फैसले लिए, ताकि 140 करोड़ भारतीयों को मौके मिलें। आज हमारे यहां जैसा आधुनिक नेटवर्क दुनिया के विकसित देशों में नहीं है। मोदी ने बड़े फैसले लिए, ताकि महिलाओं को जीवन आसान हो।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है। इन्होंने मतुआ, राजबंशी और नामशूद्र साथियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन आज जब भाजपा सरकार सीएए लेकर आई तो ये अफवाहें फैला रहे हैं।
The politics of TMC, Congress and Left is based on lies, deceit and false propaganda. Addressing a massive @BJP4Bengal rally in Cooch Behar. https://t.co/15HtFpP27v
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?