उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) जिले में गुरुवार को गोला गोकरननाथ में समाजवादी पार्टी के युवा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेयुवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है ।
लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) में सपा नेता का नाम आकाश सक्सेना (32) पुत्र स्व. वेद प्रकाश था, जोकि अविवाहित था । वह गोला के भारत भूषण कालोनी का रहने वाला था । आकाश सक्सेना सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बेहद करीबी बताया जा रहा है और छात्र सभा का निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था, अखिलेश यादव आकाश के घर भी आ चुके हैं । फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट अभी बरामद नहीं हुआ है।
परिजन बताते हैं कि आकाश बुधवार की रात दिल्ली से लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) जिले में से वापस आया था। रात में ही शिव मंदिर गया और फिर सो गया। गुरुवार को जब वह रोज की तरह नही उठा तो उसकी मां ने नगर में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी। लोगों ने जब वहां पहुंच किसी तरह दरार से कमरे में देखा तो आकाश का शव पंखे से लटक रहा था । जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गयी । घर के अंदर से रोने की आवाज आती सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये । जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी । कस्बा इंचार्ज सुनील सिंह मय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।आकाश के दोस्तों का कहना है कि आकाश पिछले कई दिनों से परेशान रहता था, पर किसी को कुछ बताया नहीं ।
समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लखीमपुर खीरी निवासी श्री आकाश लाला जी का निधन,
अत्यंत दु:खद !ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/NUbJ2y5c8v
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 4, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?