छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर ( Raipur ) कोटा इलाके में भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन परिसर में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गई। वहां रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। दरअसल एक जोरदार धमाका हुआ धमाके के साथ भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौके पर पहुंचे है।
पूरा मामला रायपुर ( Raipur ) के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के कोटा इलाके का है, जहां दफ्तर में रखें ट्रांसफार्मर में शॉर्ट-सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रायपुर के जिस बिजली गोदाम में आग लगी है। यह करीब साढ़े 3 एकड़ में फैला है। यहां ट्रांसफॉर्मर के अलावा बिजली के कई उपकरण रखे हुए थे।
जानकारी के अनुसार गोदाम में लगभग 6000 ट्रांसफार्मर रखे थे जिसमें से करीब 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गए। यातायात पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे को खाली कराया है। साथ ही उस रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।फायर ब्रिगेड ने गोदाम के एक हिस्से में आग पर काबू पा लिया है। इसी हिस्से से अब फायर कंट्रोल टीम अंदर घुसकर आगे की आग को काबू पाने की कोशिश कर रही है।
रायपुर ( Raipur )लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने गड़बड़ी की आशंका जताई है उन्होंने कहा कि विभाग जानबूझकर किसी चीज को दबाने के लिए यह कदम उठाया है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए अगर लापरवाही हुई है तो जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
घटना के बाद आस-पास रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। कुछ लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं, क्योंकि आग का गुबार आसमान में साफ नजर आ रहा है। एहतियात के तौर पर सभी को बाहर निकलने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।गुढियारी इलाके में धुंए के कारण आसमान पर काफी दूर तक बादल छाए हुए हैं। यहां पर करीब 6 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर रखे थे।
#WATCH | Water cannons being used to douse off the massive fire that broke out in the power distribution company, in Raipur’s Kota area.#Chhattisgarh pic.twitter.com/KaoEr0py4y
— ANI (@ANI) April 5, 2024
#WATCH | Massive fire breaks out in a power distribution company in Raipur's Kota area; police and firefighters present on the spot #Chhattisgarh pic.twitter.com/Sr86gmFmEL
— ANI (@ANI) April 5, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?