छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रायपुर ( Raipur ) -दुर्ग (Durg )रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खदान में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी।
हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।
वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा दुर्ग (Durg ) के कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रेस्क्यू किया गया।
मंगलवार रात करीब 8 बजे यह बस केडिया डिस्टलरी प्लांट से कर्मचारियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान खदान पारा में 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश शुरू हुई।
घायलों को कुम्हारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रायपुर AIIMS लाया गया। दूसरी तरफ, घटनास्थल पर बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
हादसे वाली जगह पर काफी अंधेरा था। स्ट्रीट लाइट्स तक बंद पड़ी थी। यहां रोड भी कम चौड़ी है। सड़क किनारे खाई होने के बाद भी रेलिंग नहीं लगी थी। बताया जा रहा है कि बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पत्थर को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग (Durg )दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि घायल लोगों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,दुर्ग (Durg ) जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?