मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में बहुजन समाज पार्टी के बैतूल (Betul ) लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उन्हें मंगलवार दोपहर को सीने में दर्द उठा था और उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि अशोक भलावी को बहुजन समाज पार्टी ने बैतूल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। पिछली बार भी अशोक बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। सोहागपुर गांव के पास रहने वाले अशोक भलावी पेशे से सब्जी व्यापारी थे, वे बैतूल जनपद के सदस्य भी रह चुके हैं। अशोक भलावी के चार बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह ग्राम सोहागपुर में होगा।
बैतूल (Betul )कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का कहना है कि बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की मौत के संबंध में रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अभी जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत 26 अप्रैल 2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। आगे निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
अधिनियम की धारा 52 (2) के अनुसार, अगर किसी मान्यता प्राप्त राज्य या राष्ट्रीय पार्टी की ओर से मैदान में उतारे गए उम्मीदवार की मतदान से पहले मौत हो जाती है तो निर्वाचन अधिकारी उस सीट पर मतदान स्थगित कर देता है और नई तारीख की घोषणा बाद में की जाती है।
अशोक भलावी बैतूल (Betul )सीट से बसपा के प्रत्याशी थे। 2019 के चुनाव में भी अशोक भलावी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। अशोक भलावी बैतूल जनपद पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं। भलावी बैतूल के पास सोहागपुर गांव के रहने वाले थे और पेशे से सब्जी के व्यापारी थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?