भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI ) के टूंडला टोल प्लाज़ा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील व साथी कार सवार से टोल प्लाजा पर की गई पिटाई के मामले में पुलिस ने टोल प्लाज़ा कंपनी एई टोलवे लिमिटेड ( AE Tollway Limited) के मैनेजर व टोल इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया गया है। नियमों का हवाला देने पर हुए विवाद के बाद अधिवक्ता की पिटाई की गई थी।
मैनपुरी के थाना भोगांव के आदर्श नगर निवासी निखिल प्रताप सिंह एडवोकेट इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे वह अपने दोस्त धनंजय प्रताप सिंह के साथ आगरा से मैनपुरी जा रहे थे। उनकी कार एनएचएआई के टूंडला टोल प्लाजा पर पहुंची थी तभी जाम लग गया था। करीब आठ मिनट तक उनकी कार टोल प्लाजा से नहीं निकली। तब उन्होंने टोल न वसूलने का नियम बताते हुए टोल मैनेजर को बुलाने का आग्रह किया था। आरोप है कि तब टोल पर तैनात टोल प्लाज़ा कंपनी एई टोलवे लिमिटेड ( AE Tollway Limited)के कर्मचारी उग्र हाे गए थे तथा उनके साथ गाली-गलाैज करने लगे थे। इस पर उन्होंने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
यह देख टाेलकर्मी अमन कुमार, टिंकल, बंटी व आठ अज्ञात व्यक्ति उनकी गाड़ी तक पहुंचे तथा उन्हें कार से निकालकर जमकर पीटा। पिटाई में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इस दौरान उनके गले में पड़ी सोने की चेन भी तोड़ ली। मौके पर पहुंची पुलिस टोल मैनेजर किरन भगत निवासी सिंदी पोड़ी थाना नातेपुटे जिला सोलापुर महाराष्ट्र हाल निवासी एमएस स्कूल वाली गली, टूंडला व टोल इंचार्ज अमन यादव निवासी पूजा ग्लास राजा का ताल को गिरफ़्तार कर लिया ।
अधिवक्ता निखिल प्रताप सिंह ने एई टोलवे लिमिटेड ( AE Tollway Limited)के टोल इंचार्ज अमन कुमार, टिंकल, बंटी व सात, आठ अज्ञात के विरुद्ध बलवा, पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को टोल मैनेजर किरन भगत व टोल इंचार्ज अमन कुमार के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?