हरियाणा (Haryana ) के बहादुरगढ़( Bahadurgarh ) जिले में शनिवार सुबह रुहील रेजिडेंसी सोसाइटी की 7वीं मंजिल से गिरकर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों यूट्यूबर थे और लिव-इन में रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में हुई है। कुछ समय पहले दोनों देहरादून से अपनी टीम के साथ बहादुरगढ़( Bahadurgarh ) आए थे। दोनों वीडियो बनाकर फेसबुक और यूट्यूब पर पोस्ट करते थे। फिलहाल वह बहादुरगढ़ शहर की रुहिल रेजीडेंसी सोसाइटी के 701 नंबर फ्लैट में रह रहे थे। गर्वित शनिवार सुबह ही यहां आया था।
शुरुआती जांच में सामने है कि शनिवार सुबह गर्वित सोसाइटी में आया था। यहां उसने नंदिनी के साथ बातचीत की। सुबह करीब 6 बजे दोनों के शव जमीन पर गिरे हुए मिले। पास में खून बिखरा हुआ था। सोसाइटी में रहने वाले लोगों की उन पर नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद गर्वित और नंदिनी के साथी भी वहां आ गए। दोनों को तुरंत बहादुरगढ़( Bahadurgarh ) अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल टीम को सूचित किया।
मामले के जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि शुरुआती तौर पर अभी ये ही पता चल पाया है कि दोनों के बीच सुबह झगड़ा हुआ था। दोनों काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसकी जानकारी उनके परिजनों को भी थी। हालांकि दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ ये अभी जांच का विषय है। इसके अलावा CCTV फुटेज की मदद ली जाएगी, उन्होंने कहा कि पुलिस नियम के मुताबिक अपना काम कर रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत