आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के मुख्यमंत्री वाई.एस जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) पर चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गए हैं। विजयवाड़ा में एक चुनावी यात्रा के दौरान उन्हें चोट आई है। जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई, जब जगन मोहन रेड्डी मेमंथा सिद्धम बस यात्रा कर रहे थे। वाईएसआरसीपी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएम पर पत्थर फेंका। जिससे उनकी बाईं आंख के ऊपर चोट लग गई। उनकी सुरक्षा टीम ने तुरंत हरकत में आई और प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें बस तक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखने का फैसला किया।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जगन मोहन (Jagan Mohan Reddy)ने विजयवाड़ा में मेमंता सिद्धम (हम सब तैयार हैं) बस यात्रा निकाली थी। वे बस के ऊपर से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान उन पर फूलों के साथ पत्थर फेंके गए।
पार्टी ने मुख्यमंत्री जगन मोहन (Jagan Mohan Reddy)पर हमले को लेकर तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने गुंडों से हमारे मुख्यमंत्री पर हमला करवाया। TDP के लोग सीएम रेड्डी की यात्रा की लोकप्रियता को सहन नहीं कर सके। राज्य की जनता 13 मई को इसका जवाब देगी।
आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 4 जून को नतीजे आएंगे। राज्य में पिछले 5 साल से जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआरसीपी की सरकार है। विपक्ष की भूमिका में TDP है, जिसका नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं। वे तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
#WATCH | Lok Sabha Elections 2024 | Vijayawada: Andhra Pradesh CM YS Jagan Mohan Reddy injured during Memantha Siddham Bus Yatra.
According to YSRCP, an unidentified individual pelted a stone at the CM, injuring him on his left eyebrow. His security team was alerted and it… pic.twitter.com/kfBFlMpnhp
— ANI (@ANI) April 13, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?