जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag ) जिले के बिजबेहरा में बुधवार (17 अप्रैल) की शाम को आतंकियों ने फिर गैर कश्मीरी पर फायरिंग की। इस हमले में बिहार के रहने वाले शंकर शाह की मौत हो गई।
शंकर के पेट और गर्दन में गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इलाके की घेराबंदी की गई है।
आज ही आर्मी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन ‘नैना’ के तहत बिजबेहरा में ही दो लोगों पकड़ा था। इनके पास से हैंड ग्रेनेड, हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ था।
इससे पहले 8 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पदपावन में आतंकियों ने गैर कश्मीरी स्थानीय ड्राइवर परमजीत सिंह को गोली मारी थी। वह दिल्ली का रहने वाला था। आतंकियों ने परमजीत पर उस वक्त हमला किया था जब वह अपने ड्यूटी पर था। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले थे।
जानकारी के अनुसार, इस साल अब तक गैर कश्मीरी लोगों पर यह तीसरा हमला है। इससे पहले 7 फरवरी को आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर के हब्बा कदल इलाके में अमृतसर, पंजाब के रहने वाले एक श्रमिक अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस गोलीबारी में एक अन्य प्रवासी कर्मचारी घायल हो गया था, जिसकी पहचान रोहित माशी निवासी अमृतसर के रूप में हुई थी। 8 फरवरी को घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी शोपियां जिले में आतंकवादियों ने परमजीत सिंह नामक एक गैर स्थानीय कैब ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद
जम्मू और कश्मीर की 5 लोकसभा सीटों के लिए 5 चरणों में वोटिंग होनी है। पहले फेज में 19 अप्रैल को उधमपुर सीट, दूसरे फेज में 26 अप्रैल को जम्मू, तीसरे फेज में 7 मई को अनंतनाग, चौथे फेज में 13 मई को श्रीनगर और पांचवें फेज में 20 मई को बारामूला में वोटिंग होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?