रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन उद्योगपति मुकेश अंबानी( Mukesh Ambani) के पुत्र अनंत अंबानी( Anant Ambani ) बुधवार की दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा का विधि-विधान से पूजन किया। अनंत अंबानी बुधवार को प्लेन से पहले ग्वालियर पहुंचे।
अनंत अंबानी ( Anant Ambani )मुंबई से अपने विमान से शाम करीब पौने 6 बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से करीब साढ़े 7 बजे दतिया पहुंचे। वे पश्चिम द्वार से मंदिर में दाखिल हुए और सीधे माता के दर्शन को पहुंचे। यहां गर्भगृह के साइड में मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें पूजन करवाया।
अनंत अंबानी ( Anant Ambani )की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मंदिर के रास्ते में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।अनंत के यहां पहुंचने पर उनका कलेक्टर संदीप कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद अनंत दतिया पीठ के अंदर गए और पूजन-अर्चन की।मां के सामने पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान मंदिर के आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से उनकी तस्वीरें भी उतारीं।
इस के बाद अनंत अंबानी( Anant Ambani ) धूमावती माता की आरती में शामिल हुए और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया। उन्होंने पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया से मिलेऔर करीब 30 मिनट तक चर्चा की। इसके बाद पीतांबरा माता की आरती में शामिल हुए।
दतिया स्थित मां पीतांबरा मंदिर में मां बगलामुखी व धूमावती माई के दर्शन करने के लिए प्रति वर्ष 40 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। खासतौर पर प्रत्येक सप्ताह के शनिवार व नवरात्र के दिनों में यहां भारी भीड़ उमड़ती है। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी यहां आ चुके हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत