उत्तर प्रदेश के एटा (Etah ) जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 2 मासूम सहित 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। परिवार दिल्ली से मैनपुरी जा रहा था। बताया गया कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक युवक की भी मृत्यु हुई है, जिसकी शनिवार को शादी होनी थी।
हादसा एटा (Etah ) जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 91 के सुन्ना नहर पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड तेज थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया।। बताया गया है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसिटती हुई चली गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई।
सड़क हादसे में कुलदीप पुत्र विनोद (21), नित्या (1) व आराध्या( 6) पुत्री रवि सभी निवासी सथिनी दलितपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी, गुलशन पुत्र रामअवतार (23) निवासी व्यूति कलां थाना एलाऊ मैनपुरी की मौत हो गई। इनके साथ रंजना, आदित्य, रवि और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया ,’कार की टकराने की आवाज सुनकर हम मौके पर पहुंचे। देखा तो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सभी लोग उसमें फंसे थे। हमने पहले पुलिस की सूचना दी। तभी आस-पास के लोग भी आ गए।
इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि छोटे बच्चे सीट के नीचे फंस गए थे। बच्चों को मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी को एटा (Etah ) जिले के मेडिकल कॉलेज ले गई।’
दुर्घटना में कुलदीप के भाई रवि और उनके पुत्र आदित्य व परिवार के ही रंजना और सत्येंद्र तथा शहजादपुर थाना ओंछा जनपद मैनपुरी निवासी विष्णु घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से दो को आगरा रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि कुलदीप की शादी शनिवार को होने वाली थी उनकी बरात जानी थी। शादी वाले घर में कोहराम मचा है। रवि और कुलदीप सगे भाई हैं। नित्या और आराध्या रवि की बेटी हैं। सभी लोग दिल्ली से आ रहे थे। खरीदारी भी करके लाए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?