लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के खाते में एक सीट आ गई है। दरअसल, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट ( Surat Lok Sabha seat )से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और अन्य सभी प्रत्याशियों के अपने नामांकन वापस लेने के बाद ऐसे समीकरण बने हैं। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
इससे पहले भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सूरत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला कमल भेंट किया है। मैं सूरत लोकसभा सीट( Surat Lok Sabha seat ) से अपने उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं।
इस जीत के बाद पार्टी न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश में एक मनौवैज्ञानिक लाभ लेने की कोशिश करेगी, तो वहीं कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। कांग्रेस के पास अब सिर्फ विक्टिम कार्ड खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
सूरत जिला चुनाव कार्यालय के मुताबिक, मुकेश दलाल को छोड़कर सूरत से मैदान में उतरे सभी आठ उम्मीदवारों (चार निर्दलीय, तीन छोटे दलों से और बहुजन समाज पार्टी के प्यारेलाल भारती) ने आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले लिया।
बता दें कि रविवार को निर्वाचन अधिकारी ने सूरत सीट( Surat Lok Sabha seat ) से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भाणी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में प्रथम दृष्टया विसंगति होने के बाद रद्द कर दिया था। कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया था।
गुजरात की सभी 26 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। हालांकि, सूरत सीट ( Surat Lok Sabha seat )का नतीजा पहले ही आ जाने के कारण 25 सीटों पर मतदान होगा। 2019 के चुनावों में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।इस सीट पर भाजपा 1984 से जीतती आ रही है।
ભારતીય જનતા પાર્ટીનાં 400 પારનાં લક્ષ્યને પ્રાપ્ત કરવા માટે સુરત લોકસભાની બેઠક એ પહેલી જીત છે, આ જીત માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી @narendramodi સાહેબને અર્પણ !!! #AbkiBar400Par#PhirEkBaarModiSarkaar pic.twitter.com/gT6Inn0zHp
— C R Paatil (Modi Ka Parivar) (@CRPaatil) April 22, 2024
LIVE: સુરત લોકસભા બેઠક પર ભાજપાના બિનહરીફ વિજય સંદર્ભે પત્રકાર પરિષદને સંબોધતા પ્રદેશ અધ્યક્ષ શ્રી @CRPaatil જી https://t.co/iJF7zxISHQ
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) April 22, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?