बिहार (Bihar ) के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन( Muzaffarpur railway station) पर वलसाड एक्सप्रेस की एक बोगी में ब्लास्ट होने से एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। आरपीएफी की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। उसी वक्त कांस्टेबल विनोद कुमार छोटा फायर सिलेंडर ( फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान फायर सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। हादसा इतना भीषण था कि विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे की पूरी ने विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि वलसाड एक्सप्रेस सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन( Muzaffarpur railway station) पर आई थी। कुछ देर बाद ट्रेन की एस-आठ बोगी के शौचालय में आग लपटें निकलने लगीं। आग की सूचना रेलवे और आरपीएफ की टीम यहां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आरपीएफ जवान विनोद कुमार भी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे।
उन्होंने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश पाने लगे। एक फायर सिलेंडर खत्म हो गया लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुई। इसी बीच उन्होंने दूसरे फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। सिलेंडर का लॉक जैसे ही खोला वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया। इसमें विनोद कुमार की मौत हो गई।
आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। आरपीएफ के अनुसार, कांस्टेबल विनोद कुमार आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। दो साल से मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन ( Muzaffarpur railway station) की आरपीएफ पोस्ट में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?