कन्नौज से अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav ) का चुनाव लड़ना तय हो गया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे वह नामांकन करेंगे। अखिलेश ने 2 दिन पहले भतीजे तेज प्रताप को इस सीट से टिकट दिया था। तेज प्रताप को लेकर स्थानीय नेताओं में भारी विरोध था। इसे देखते हुए अखिलेश ने खुद मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।
कन्नौज की सियासी सरगर्मियों के बीच सपा ने कन्नौज से प्रत्याशी बदल दिया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav ) स्वयं यहां से चुनाव लड़ेंगे। सपा के गढ़ की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट कन्नौज से लगातार अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की स्थानीय सपा नेता मांग कर रहे थे। लंबे समय से यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ने का आश्वासन भी देते आ रहे थे। इस बीच सोमवार को सपा ने कन्नौज से अखिलेश के यादव के भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह (Tej Pratap Singh) को टिकट दे दिया था।
इस बीच सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने भी अखिलेश ( Akhilesh Yadav )के कन्नौज से चुनाव लड़ने की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद देर शाम पौने सात बजे समाजवादी पार्टी के एक्स पर बने ऑफीसियल एकाउंट से भी अखिलेश यादव के लड़ने और 12 बजे नामांकन करने का ऐलान कर दिया गया था। इसे अब कन्नौज की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी सुब्रुत पाठक को जिताने के लिए भी रणनीति बनाना शुरू कर दी है।
अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav )ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट किया। लिखा- “सुगंध की नगरी सकारात्मक राजनीति के जवाब के रूप में, नकारात्मक राजनीति करने वाली भाजपा को जिस तरह की पराजय की ओर ले जा रही है, इतिहास में उसे ‘कन्नौज-क्रांति’ के नाम से जाना जाएगा। जनतंत्र में जनता की मांग ही सर्वोपरि होती है।
सुगंध की नगरी सकारात्मक राजनीति के जवाब के रूप में, नकारात्मक राजनीति करनेवाली भाजपा को जिस तरह की पराजय की ओर ले जा रही है, इतिहास में उसे ‘कन्नौज-क्रांति’ के नाम से जाना जाएगा।
जनतंत्र में जनता की माँग ही सर्वोपरि होती है। कन्नौज के हर गाँव-गली-गलियारे से जो आवाज़ उठ रही है,… pic.twitter.com/q58LnZPjK6
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 24, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?