लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दूसरे चरण( Lok Sabha Elections Phase 2 )के मतदान का प्रचार बुधवार की शाम को समाप्त हो गया है। 26 अप्रैल की तारीख को देश के 12 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले 19 अप्रैल को 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में बिहार, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई अहम राज्यों की सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें से कई पार्टी के दिग्गज नेताओं की भी सीट शामिल हैं।
दूसरे चरण ( Lok Sabha Elections Phase 2 )में 12 राज्यों केंद्रशासित प्रदेश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में मप्र की बैतूल सीट पर भी मतदान होना था, लेकिन प्रत्याशी की मौत के कारण अब यहां तीसरे चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण में कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने पहले ही अपने कर्मियों को लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। आयोग ने शहरी क्षेत्रों की बहुमंजिली इमारतों में भी मतदान केंद्र बनाने का फैसला किया है, ताकि लोगों को आसानी हो और भीषण गर्मी में उन्हें ज्यादा दूर न जाना पड़े।
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण ( Lok Sabha Elections Phase 2 )में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 28 में से 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, असम और बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल में 3-3, मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर मतदान होगा। आपको बता दें कि पहले चरण के चुनाव में लगभग 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसलिए वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना भी एक बड़ी चुनौती होगी। साल 2019 में एनडीए ने इन 88 सीटों में से 50 से अधिक सीटे जीती थीं।
दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर मतदान होगा, जहां 91 उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा गौतमबुद्धनगर और मथुरा सीट पर 15-15 उम्मीदवार हैं। बुलंदशहर में सबसे कम केवल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ बागपत में सात, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी हैं। इस चरण में प्रदेश की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट के लिए मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण ( Lok Sabha Elections Phase 2 )में होने वाले तीनों लोकसभा क्षेत्रों के 98 प्रतिशत मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इस वजह से इन जगहों पर केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा। उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए सीएपीएफ की 272 कंपनियां तैनात की जाएंगी।
दूसरे चरण के चुनाव में विभिन्न पार्टियों के अहम उम्मीदवारों जैसे कि केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (तिरुवनंतपुरम), भाजपा के तेजस्वी सूर्या (बेंगलुरु दक्षिण), हेमा मालिनी (मथुरा), अरुण गोविल (मेरठ), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (वायनाड), शशि थरूर (तिरुवनंतपुरम), कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता डी.के.शिवकुमार के भाई डी.के.सुरेश (बेंगलुरु ग्रामीण) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (मांड्या) शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?