प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने आज ताजनगरी आगरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी की गारंटी सबका साथ, सबका विकास की है, लेकिन सपा- कांग्रेस के इंडी- गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को संबोधित किया।चिलचिलाती धूप 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच चालीस मिनट से अधिक भाषण में पीएम मोदी विपक्ष पर जमकर बरसे, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने राधे-राधे के उद्घोष से अपने भाषण की शुरुआत की।
पीएम मोदी (PM Modi )ने कहा कि मोदी की गारंटी सबका साथ, सबका विकास की है। लेकिन सपा-कांग्रेस के इंडी-गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है। हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र, हमारा जोर सैचुरेशन पर है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिले, पूरा लाभ मिले, बिना बिचौलियों के मिले, बिना रिश्वत के मिले और हकदार को अवश्य मिले, ये भाजपा का सैचुरेशन मॉडल है।
पीएम मोदी ने आगरा से कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वह धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी। इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि 27% का ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए। उसे छीन लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता है। कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया। अब उनके स्तर पर संविधान का अपमान किए जाने की कोशिश की जा रही है।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोगों से आरक्षण छीनने का षड्यंत्र कर रही है।विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर हम आरक्षण नहीं देंगे।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोगों से आरक्षण छीनने का षड्यंत्र कर रही है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी तुष्टिकरण को समाप्त करके, संतुष्टिकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। हमारा रास्ता तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का है। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र भी उसी का महामार्ग है। लेकिन, सपा-कांग्रेस का INDI गठबंधन घोर तुष्टिकरण में जुटा है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर 100% मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस का पूरा मेनिफेस्टो सिर्फ वोटबैंक को मजबूत करने के लिए समर्पित है। वहीं, हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत करने के लिए समर्पित है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया है। हमारे पड़ोस राजस्थान में, वहां कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के करीबी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो कह रहे हैं कि राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ, उसमें कांग्रेस की गहलौत सरकार खुद शामिल थी। पीएम मोदी ने कहा कि बताओ इससे बड़ा धोखा क्या हो सकता है। राजस्थान में कांग्रेस का पेपर लीक हो गया है। ये ही कांग्रेस की सच्चाई है।
कांग्रेस देश के लोगों पर विरासत टैक्स लगाना चाहती है। कांग्रेस आपकी विरासत भी छीन लेगी। कांग्रेस संपत्ति के सर्वे की बात कर रही है। कांग्रेस की जनता की संपत्ति पर नजर है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। जिन्होंने लूटा है, उसे लौटाना होगा।
ब्रज क्षेत्र के मेरे परिजन इस चुनाव में संतुष्टिकरण की राजनीति को आशीर्वाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं।https://t.co/rqLlbsxgi4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?