लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान(Phase 2 Voting)हुआ। इनमें से पिछली बार 52 पर भाजपा और 22 पर कांग्रेस जीती थी। शाम सात बजे के आंकड़ों के मुताबिक कुल 60.96 फीसदी मतदान हुआ है।
चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 88 सीटों पर हुए दूसरे चरण मतदान (Phase 2 Voting)के नए आंकड़े जारी कर दिए। इसके मुताबिक, शाम सात बजे तक कुल 60.96% मतदान हुआ। इन सीटों पर पिछली बार 70.09 फीसदी मतदान हुआ था। इसके ये मायने हैं कि इस बार इन 88 लोकसभा सीटों पर करीब नौ फीसदी कम मतदान हुआ है। शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग के साथ ही अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।
कर्नाटक में वोट देने या न देने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। शुक्रवार को चामराजनगर जिले के इंडिगानाथ गांव में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें नष्ट कर दी गईं। जिला प्रशासन के अनुसार, पर्याप्त बुनियादी ढांचे के विकास की कमी के कारण लोगों ने दिन में ही चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया था लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद चुनाव शुरू हुआ। एक समूहदूसरे चरण मतदान(Phase 2 Voting) करना चाहता था तो एक दूसरा समूह चुनाव का बहिष्कार कर रहा था, इसी वजह से दोनों पक्षों में हंगामा हो गया और उन्होंने ईवीएम नष्ट कर दिया और पथराव भी किया।
दूसरे चरण के मतदान (Phase 2 Voting) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश भर में जिन्होंने भी मतदान किया है, उन सभी लोगों का आभार। एनडीए के मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को निराश करता है। जनता एनडीए का सुशासन चाहती है। युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।
Peaceful polling across 13 States/UTs in phase 2 of #GeneralElections2024 ; overall approximate voter turnout of 60. 96 % as of 7 PM today
Polling is now complete in 14 States/UTs in the first two phases
Details : https://t.co/QXPFpmuD1T pic.twitter.com/lfb1lsGCxg
— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) April 26, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?