राजस्थान ( Rajasthan ) सरकार ने भू रूपांतरण मामले में 25 लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोपी दूदू कलेक्टर( Dudu district Collector ) हनुमानमल ढाका को एपीओ कर दिया है। कार्मिक विभाग ने ढाका को एपीओ करने के आदेश जारी किए। गौरतलब है कि भू रुपांतरण के बदले 25 लाख रुपए मांगने के आरोप में एसीबी ने ढाका और पटवारी हंसराज के शनिवार रात को छापामारी की थी।इसके बाद देर रात कार्मिक विभाग ने उन्हें एपीओ किए जाने के आदेश जारी कर दिए।
एसीबी ने दूदू जिला कलेक्टर ( Dudu district Collector )हनुमान मल ढाका और दूदू पटवारी हंसराज के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज करने के बाद कलेक्टर आवास डाक बंगला और तहसील कार्यालय के प्रथम तल पर सर्चिंग कार्रवाई की। कार्रवाई शुक्रवार रात 3 बजे तक चली। एसीबी ने आरोपी पटवारी से सात घंटे पूछताछ की और दो मोबाइल भी जब्त किए है। कार्रवाई के दौरान एसीबी को कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे है। शनिवार देर शाम राज्यपाल के आदेश के बाद संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया ने कलेक्टर हनुमानमल ढाका को एपीओ करने के आदेश जारी किए।
उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ.रवि ने बताया कि परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत में बताया कि दूदू में उसकी फर्म के नाम से 204 बीघा जमीन में से कुछ खसरे तालाब / पाल क्षेत्र में होने के कारण कन्वर्जन कराए जाने की बात को लेकर एक शिकायत जिला कलेक्टर के पास पहुंची थी। उसमें कार्रवाई नहीं होने की एवज में दूदू कलेक्टर और पटवारी 25 लाख रुपए की मांग कर परेशान किया जाता था। जिसमें 21 लाख रुपए लेना तय हुआ। जानकारी के अनुसार 21 लाख रुपए परिवादी द्वारा ज्यादा होना बताएं तो 15 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।
हालांकि, एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने के बाद कलेक्टर ( Dudu district Collector )खुद परिवादी के घर भी पहुंच गए। लेकिन तब तक एसीबी सारे साक्ष जुटा चुकी थी। शुक्रवार सुबह एसीबी ने दूदू हल्का पटवारी हंसराज और कलेक्टर हनुमानमल ढाका के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की। मामले में कलेक्टर, पटवारी के खिलाफ PC एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास वह सभी सबूत है, जिसके आधार पर एसीबी कलेक्टर ( Dudu district Collector )और पटवारी को गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन अभी एसीबी केवल जांच पर काम कर रही है। शुक्रवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद एडिशनल एसपी एसीबी सुरेन्द्र सिंह को जांच दी गई है। टीएलओ की ओर से की गई जांच और जुटाए गए सबूतों पर परीक्षण एसीबी ने पूरा कर लिया हैं।
उल्लेखनीय है कि हनुमान मल ढाका राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी थे। पिछले साल ही आईएएस सेवा में पदोन्नत किए गए थे। एसीबी ने जिला कलेक्टर के आवा और तहसील कार्यालय दूदू में भी तलाशी ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?