उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा ( Agra ) में पैसे के लेन देन में एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई है। प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) का नाम विश्वदीप बताया जा रहा है। घटना ताजगंज क्षेत्र के रामनगर एकता चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है।
घटना बुधवार रात की है।आगरा ( Agra ) में बरौली अहीर निवासी विश्वदीप यादव (40) अपने चाचा रमाकांत के साथ जमीनों की खरीद फरोख्त करते थे। बुधवार सुबह वह बरौली अहीर स्थित साइट पर आए थे। वहां पर भूखंड काटने का काम चल रहा था। रात करीब 7:30 बजे वह स्कूटर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गुतिला मोड़ पर एक खोखे के पास गांव के ही मनोज, उसके भाई दुर्गेश और वैशाली ने रोक लिया। उन पर विश्वदीप के रुपये निकल रहे थे।
विश्वदीप ने मनोज आदि से रुपये मांगे तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि मनोज और दुर्गेश ने विश्वदीप को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद चाकू से प्रहार किए। सीने पर भी चाकू मारा। विश्वदीप लहूलुहान हो गया। दिल के पास भी चाकू लगा। घटना के बाद लोग जुट गए। मगर, कोई बीचबचाव नहीं कर सका। आरोपी भाग गए।
यह देखते ही मौके पर हल्ला मच गया। लोग भागने लगे। विश्वदीप लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विश्वदीप बरौली अहीर का रहने वाला बताया जा रहा है। आगरा ( Agra ) पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?