दक्षिण दिल्ली ( Delhi ) के संगम विहार ( Sangam Vihar )इलाके में एक युवक ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर तीन नाबालिगों को चाकू से गोद दिया। वारदात में दो नाबालिग की मौत हो गई। दोनों पर आरोपियों ने चाकू से 20 से 25 वार किए थे।
सड़क पर करीब 30 मिनट तक खूनी खेल चलता रहा। आरोपी नाबालिगों को चाकू से गोदते रहे, लेकिन लोगों ने रोकने की कोशिश नहीं की। मामले की सूचना के बाद तिगड़ी थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर हत्या और हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों फरीद और अभिषेक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उधर, घायल नाबालिग का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है।
इसमें फिरोज (17) नामक किशोर को चाकू से 25 से ज्यादा वार किए गए। उसकी मौत पर मौत हो गई। दूसरे किशोर आसिफ (17) को 22 से ज्यादा चाकू मारे गए। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल सलमान को मजीदिया में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले हुए मामूली झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात का अंजाम दिया।
हैरानी की बात यह बीच सड़क पर दिनदहाड़े करीब आधे घंटे तक खूनी खेल चला, मगर संगम विहार ( Sangam Vihar )तिगड़ी थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी। तिगड़ी थाना पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय वारदात को मीडिया से छिपाने में लगी रही। उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले की पकड़घकड़ करने वाले अन्य यूनिटों को भी जानकारी नहीं दी हालांकि तिगड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बाकी ज्यादातर आरोपी नाबालिग हैं और सभी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिरोज अपने दोस्तों के साथ सी-ब्लॉक, संगम विहार( Sangam Vihar ) में खड़ा था। इसी दौरान करीब 7 लोग वहां पहुंचे और वे फिरोज और उसके दोस्तों से झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा और फिर चाकू से गोदना शुरू कर दिया। आरोपियों ने फिरोज पर करीब 25 और आसिफ पर 22 वार किए, जबकि सलमान को करीब 17 बार चाकू से गोदा। बाद में आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 17 वर्षीय फिरोज और 17 वर्षीय आसिफ दोनों दोस्त थे। दोनों अपने अपने परिवारों के साथ सी ब्लॉक संगम विहार ( Sangam Vihar )में रहते थे, जबकि घायल सलमान भी संगम विहार में ही रहता है। तीनों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाने का शौक था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 7 मई को फिरोज का आरोपियों में एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़ा वीडियो बनाने के दौरान हुआ था। इसके बाद फिरोज और उसके साथियों ने युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद युवक वहां से बाद में देख लेने की धमकी देकर चला गया। 8 मई की शाम को फिरोज अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था। इसी दौरान सी ब्लॉक में उन पर हमला हो गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी फरीद ने पुलिस को बताया कि वह और उसके दोस्त 8 मई की सुबह से ही फिरोज और उसके दोस्तों का इंतजार कर रहे थे। झगड़े की रात को ही सभी आरोपियों ने मिलकर बदला लेने की साजिश रची थी। इस साजिश के तहत आरोपी चाकू लेकर घूम रहे थे। फरीद ने बताया कि उसके दोस्त ने उसे सी ब्लॉक के पास ही रहने के लिए कहा था, जिससे फिरोज और उसके दोस्तों को उसके घर के पास ही मार सके।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत