छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर ( Bijapur )जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि बीजापुर ( Bijapur )जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। साय ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ”गंगालूर इलाके में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी खत्म हो गई है। हमारे सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
उन्होंने कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी। साय ने कहा, ”जबसे हम लोग (भाजपा) सरकार में आए हैं, नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार है तो इसका भी लाभ हम लोगों को मिल रहा है।
राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर ( Bijapur )जिले केगंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब पीड़िया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।
राज्य के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे। 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना के साथ, राज्य के बस्तर क्षेत्र, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं, में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में इस साल अब तक 103 नक्सली मारे गए हैं।
#WATCH | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, “An encounter broke out with the Naxals in Gangaloor area of Bijapur district…12 dead bodies of the Naxals have been found. I congratulate our jawans & senior officers…” https://t.co/OXMg9oAXUO pic.twitter.com/I9woGLlGRf
— ANI (@ANI) May 10, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?