उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में जिला मुख्यालय पर आयोजित मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे ईओ (अधिशासी अधिकारी) की कार साइकिल से सड़क पार कर रहे किशोर से टकरा गई। कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से जा टकराई।हादसे में दोनों की मौत हो गई। पोल से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर शनिवार दोपहर को अपनी कार द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। अभी वह मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ के पास पहुंचे थे कि तभी साइकिल पर सवार होकर आया 15 वर्षीय अंकित राठौर पुत्र अमरपाल राठौर ने सड़क पार करने के लिए साइकिल दौड़ा दी। तभी तेज रफ्तार आ रही ईओ की कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से टकरा गई।
इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईओ की मौत की खबर सुन नगर पंचायत में शोक की लहर छा गई। वहीं, मृत बालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिरोजाबाद ( Firozabad ) पुलिस का कहना है कि साइकिल सवार बालक को बचाने के चक्कर में ईओ की कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से टकराई। हादसे में बालक और ईओ दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।कार को साइड से करवाकर यातायात सुचारु कराया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?