वाराणसी (Varanasi) लोकसभा सीट से प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) के मुकाबले में 41उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 33 लोगों के पर्चे खारिज हो गए।देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट वाराणसी में 1 जून को वोट डाले जाएंगे।
कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन खारिज कर दिया गया है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए रंगीला ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया था।
वाराणसी के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 33 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। राष्ट्रीय दलों में भाजपा प्रत्याशी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) , कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय और बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी के ही नामांकन पत्र सही पाए गए।
इसके अलावा राज्य स्तर के राजनीतिक दलों में युग तुलसी पार्टी के कोलीशेट्टी, अपना दल कमेरावादी के गगन प्रकाश और राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के पारस नाथ केशरी के नामांकन पत्र सही मिले। वहीं निर्दलियों में दो प्रत्याशी दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार तिवारी के नामांकन पत्र ठीक मिले।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के वेद पाल शास्त्री, पीस पार्टी के परवेज कादिर खान, इंडियन नेशनल समाज पार्टी के सुनील कुमार, जनहित किसान पार्टी के विजय नंदन, गांधियान पीपल्स पार्टी के यशवंत कुमार गुप्ता, राष्ट्र उदय पार्टी के सुरेश, मानवीय भारत पार्टी के हेमंत कुमार यादव, मौलिक अधिकार पार्टी के संतोष, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के हरप्रीत सिंह, लोग पार्टी के विनय कुमार त्रिपाठी, बहादुर आदमी पार्टी के अभिषेक प्रजापति व जनसेवा गोंडवाना पार्टी के अवचित शामराव का पर्चा खारिज हो गया।
वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में कॉमेडियन श्याम सुंदर रंगीला, योगेश कुमार शर्मा, तुषा मित्तल, सुरेंदर रेड्डी पेल्लाकुरु, अमित कुमार, नित्यानंद पांडेय, विक्रम कुमार वर्मा, रामकुमार जायसवाल, नार सिंह, अशोक कुमार, अजीत कुमार जायसवाल, नेहा जयसवाल, रीना राय, शिवम सिंह, अमित कुमार सिंह, नीरज सिंह, सचिन कुमार सोनकर, विकास कुमार सिंह, सोनिया जैन, संदीप त्रिपाठी का पर्चा खारिज हुआ है। अब 17 मई नाम वापसी होगी और इसी दिन निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?