मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर ( Indore)-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए बुधवार रात हुए भीषण हादसे में कार सवार एक महिला सहित 8 लोगों की मौत हो गई।फोरलेन पर दौड़ रही कार खड़े ट्रक से जा टकराई।बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी को छत समेत जगह-जगह से काटकर शवों को निकाला गया। सभी मृतक गुना जिले के ही हैं।
बता दें कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े दस घाटाबिल्लौद के पास हुआ था। इंदौर ( Indore)पुलिस को रात में सूचना मिली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार MP 43 BD 1005 में नौ लोग सवार थे। जो तेज रफ्तार में थी, सड़क किनारे रेत से भरा डंपर खड़ा था, जिससे कार पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार पूरी तरह पिचक गई। उसमें बैठे लोग उसी में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। शव इतनी बुरी तरह फंसे थे, कि उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत की गई। शवों की तस्वीरें भयावह थी।
इंदौर ( Indore)पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आशंका है कि डंपर रेती से भरा हुआ था, क्योंकि घटना स्थल पर रेती बिखरी हुई है।
इंदौर ( Indore) ने बताया कि जानकारी मिली है कि ये लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद जिस वाहन से कार टकराई थी वो वाहन चालक भाग निकला। मृतक में शामिल एक शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। इसमें शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन को घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
इंदौर जिले के बेटमा थानांतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में आठ अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना…
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) May 16, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत